फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती के शव पेड़ से लटकते मिले,पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर जांच कर रही

Fri, 23 Apr 2021 07:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र स्थित महरैल गांव में शुक्रवार सुबह पेड़ की डाल से लटकते युवक-युवती के शव मिले। पुलिस प्रेम प्रसंग मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


 सुबह पेड़ की डाल से लटक रहे युवक व युवती को गांव के कुछ लोगों ने देखा। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए।

सरई थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के मुताबिक, जमगड़ी गांव का युवक और साजापनी गांव की युवती के शव पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकते मिले। जांच के दौरान प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें