फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रलोभन देने वाले प्रत्याशियों पर करें कार्रवाई: मंडलायुक्त

विज्ञापन
चुर्क मोड स्थि सर्किट हाऊस में समीक्षा करते मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्रा व डीआईजी जे रविंद्र गौंड़ ने बृहस्पतिवार को जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में की। तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए। कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर ध्यान दिया जाय। पाबंदी की बाकी कार्यवाही तीन दिन के अंदर पूरी कर ली जाय। साथ ही चुनाव के दौरान जिले में बाहरी अवांछनीय तत्वों को न फटकने दें। उन्होंने सभी दस ब्लॉकों में किये गये नामांकनों व जांच के बाद आवंटित चुनाव निशानों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

कहा कि मतदान के लिए कोविड-19 संक्रमण से बढ़ रहे मरीजों/मतदान कार्मिकों को ध्यान में रखते हुए रिजर्व कार्मिकों की संख्या बढ़ायी जाय। इसकी जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दें। कहा कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों का पुन: भ्रमण कराते हुए निरीक्षण रिपोर्ट में पायी जाने वाली कमियों को तत्काल दूर कराएं। रूट-चार्ट व वाहनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि चुनाव में वाहनों की कोई कमी नहीं होगी। यदि जरूरत पड़ी तो, मिर्जापुर जिले से सोनभद्र जिले की मांग के अनुरूप वाहनों की व्यवस्था करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रलोभन देने वालों पर कड़ी निगाह रखी जाय और छापे की कार्रवाई कर शराब, मुर्गा, साड़ी या अन्य सामान, जो प्रलोभन देकर बांटने की कोशिश की जाय को जब्त किया जाय और लालच देने वाले उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए जेल भेजा जाय। चुनाव सामग्री के पैकेटों को खुलवाकर रेंडम जांच की जाय, ताकि चुनाव सामग्री में किसी किस्म की सामग्री छूटने न पायें। सभी पोलिंग पार्टियों को कोविड-19 के तहत कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग आदि पर्याप्त मात्रा में पोलिंग पार्टी के रवानगी के समय मतदान सामग्री के साथ अलग से उपलब्ध करा दिया जाय, जिसका इस्तेमाल मतदान कार्मिक पहले से ही करते रहे। वहीं डीएम अभिषेक सिंह ने चुनावी तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अपर आयुक्त रमेश चन्द्र, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, प्रभारी एसपी विनोद कुमार, एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर डॉ. कृपाशंकर पांडेय, जैनेन्द्र सिंह, प्रकाश चन्द्र, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें