फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से तनाव होगा दूर, स्वस्थ और तेज होगा मस्तिष्क: संकटमोचन

विज्ञापन
चुर्क राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में योग करते छात्र-छात्राएं।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र, चुर्क में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, मनोबल और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शिविर में सैकड़ों विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। पतंजलि योग शिक्षक योगी संकटमोचन के निर्देशन में विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी दूर-दराज के जिलों से आकर यहां शिक्षा ग्रहण करते हैं। परिवार से दूर रहने के कारण कई बार उनमें तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में योग तनाव दूर करने और मन को शांत रखने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन

योगी संकटमोचन ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई गंभीरता और मस्तिष्क की एकाग्रता की मांग करती है। स्वस्थ शरीर और सक्रिय मस्तिष्क के लिए योग एवं प्राणायाम बेहद जरूरी हैं। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रारंभिक स्तर पर योग का अभ्यास कराया जा रहा है। शिविर में विद्यार्थियों को हास्य आसन, मंडूक आसन, ताली वादन के साथ भजन-कीर्तन भी कराया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने, खुलकर हंसने और सकारात्मक माहौल में रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि स्वस्थ शरीर और प्रसन्न मन विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें