रॉबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी को संबोध
- फोटो : Archive
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा की ओर से स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में संगोष्ठी आयोजित की गई। विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वालों और विस्थापन का दंश झेलने वाले लोगों की स्मृति में मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह से शहीद स्थल चाचा नेहरू पार्क तक पहुंचा।
यहां दो मिनट का मौन रखकर विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि वर्ष 1947 की विभाजन त्रासदी को याद करने पर आज भी मन पीड़ा से भर जाता है।
विभाजन केवल सत्ता का हस्तांतरण नहीं था, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन, सपनों और सदियों पुरानी पहचान के उजड़ने की त्रासदी थी। उन्होंने कहा कि इसी इतिहास को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों को उससे जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है।