फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हिदायत के बाद भी बात नहीं मानने पर टोल प्लाजा की कंपनी के विरुद्ध एक्सईएन लिखें चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बार-बार हिदायतों के बावजूद सड़क सुरक्षा के कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। मारकुंडी घाटी के नीचे सड़क पर लाइट लगाने व स्पीड ब्रेकर पर कैट आई, रेडियम टेप लगाने की प्रगति संतोषजनक न होने पर एसीपी टोल प्लाजा के विरुद्ध उच्च स्तर पर पत्राचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को निर्देशित करते हुए कहा कि पत्राचार के माध्यम से कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह ने यह निर्देश दिए। उन्होंने बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के सभी विभागों को समन्वय बनाकर प्रभावी ढंग से काम करने का निर्देश दिया। सड़कों की मरम्मत, किनारे साइनेज बोर्ड लगाने, गड्ढा मुक्ति, दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की प्रगति के बारे में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, निर्माण खंड और निर्माण खंड-द्वितीय के एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने और वेतन भुगतान पर रोक लगाने को कहा। एनसीएल खड़िया, कृष्णशिला, बीना की ओर से कंपनी के अंदर गाड़ियों के निर्धारित संख्या में प्रवेश के संबंध में यातायात पुलिस से जानकारी ली तो कृष्णशिला और बीना में अनियमितता बरतने की बात सामने आई। दोनों संस्थाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में ही बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए एआरटीओ को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाने को कहा। घोरावल के आगे बनी सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार कराएं, वरना संबंधित एई, जेई व ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाय। बैठक में एआरटीओ राजेश्वर यादव, एक्सईएन प्रांतीय खंड शैलेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें