फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: काम से लौट रहे थे मजदूर, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 11 Jun 2025 07:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

राबर्ट्सगंज-खलियारी मुख्य मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। जानकारी के अनुसार मजदूर काम से लौट रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया। युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज-खलियारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


ग्राम सैना निवासी संतोष भारती (35), राजकुमार भारती (45) के साथ मजदूरी कर ग्राम परासियां से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़-खलियारी मार्ग पर सैना मोड़ के पास रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार भारती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


संतोष भारती की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। लोढ़ी से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना परिजनों ने पन्नूगंज थाना को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन














 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें