प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बैठक बुधवार को बुड़हर स्थित पार्टी कार्यालय पर की गई। यह बैठक जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
रमाशंकर यादव ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और प्रत्येक बूथ पर तीस लोगों की टीम तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम अपने जनपद की विधानसभा सीटों पर परचम लहराकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के कंधे को मजबूत करेंगे। जिला उपाध्यक्ष ओम करुणा तिवारी, जिला महासचिव लालता प्रसाद यादव, महासचिव अशोक मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सभी फ्रंटल की टीम का गठन पूर्ण कर लिया जायेगा। जिसके बाद विधानसभा और बूथ स्तर पर टीम का गठन एक महीने के अंदर करेंगे। घोरावल विधानसभा के प्रभारी सौरभकांत पति तिवारी ने कहा कि हम विधानसभा की तैयारी जोरों पर कर रहे है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित और शोषित लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें जागरूक कर रहे है। संचालन जिला सचिव बुल्लू यादव ने किया। जिलासचिव हरिशंकर , घोरावल विधानसभा अध्यक्ष जगनारायण यादव, छात्र सभा के अध्यक्ष धीरेन्द्र साहनी, घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष बिमलेश यादव आदि रहे।