फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र चोपन गांव स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पटवध निवासी मुनीब चेरो (52) मजदूरी करता था। वह रोज की भांति सुबह अपने दैनिक कार्य पर चोपन गांव गया था। यहां छत ढलाई की तैयारी चल रही थी। मुनीब सरिया सीधा कर रहा था। अचानक सरिया ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार में छू गया। हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। अन्य मजदूरों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें