बभनी। जिला प्रशासन ने श्रमिकों को गांवों में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है। वर्तमान में बभनी ब्लॉक के 40 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 4549 मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।
वैश्विक महामारी को लेकर सरकार द्वारा मजदूरों को मनरेगा के तहत गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि गैर प्रांतों और जिलों से लौटे मजदूरों को रोजगार के लिए भटकना पड़े। डीएम एस. राजलिंगम ने आठों ब्लॉकों के बीडीओ को श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके। निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य शुरू करा दिया गया है। बभनी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तक सड़क निर्माण, तालाब की खुदाई, कूप, पुलिया के निर्माण समेत अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कहा कि 40 ग्राम पंचायतों में लगभग 4549 मजदूर कार्य कर रहे हैं।