फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला सहायता समूह को 4 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में रोजगार और सामाजिक अधिकार संवाद चलाया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों को चार फीसदी ब्याज पर पर्याप्त कर्ज देने, माइक्रो फाइनेंस और निजी बैंकिंग कंपनियों का जिले में पंजीकरण कराने, नौजवानों को नए उद्यम के लिए 10 लाख अनुदान देना आदि इसके मुद्दे होंगे। यह निर्णय रविवार को रासपहरी स्थित एआईपीएफ कार्यालय पर हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता किसान नेता रामचंद्र पटेल और संचालन कृपा शंकर पनिका ने किया। बैठक में संवाद अभियान के अध्यक्ष मंडल का गठन किया गया। इसका संयोजक इंजीनियर रामकृष्ण बैगा को बनाया गया। बैठक में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने कहा कि जनपद के नौजवान बड़े पैमाने पर रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। यहां तक कि जनपद की 69 फ़ीसदी पूंजी भी दूसरे प्रदेशों में चली जा रही है। यहां रोजगार के प्रश्न को हल किया जा सकता है बशर्ते अर्थनीति की दिशा को बदला जाए। जो पैसा दूसरे प्रदेशों में जा रहा है, उसे यहां के नौजवानों को उद्योग लगाने के लिए अनुदान के रूप में दिया जाए। महिला स्वयं सहायता समूह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन इसमें नई महाजनी प्रथा दिखती है। सरकार और प्राइवेट माइक्रो फाइनेंस कंपनियां बड़े ब्याज को महिलाओं से ले रही हैं। इसकी जगह कम ब्याज दर पर कर्ज सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एआईपीएफ के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार, युवा मंच जिला संयोजक सविता गोंड, युवा मंच की अध्यक्ष रूबी सिंह गोंड, मनोहर गोंड, संध्या खरवार, रामविचार गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें