फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिलाओं ने कंपनी के गेट पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। क्षेत्र के सलईबनवा स्थित निर्माणाधीन सीमेंट कंपनी के मुख्य द्वार पर सोमवार को महिलाओं ने आवागमन रोक दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

विरोध कर रही सलईबनवा निवासी रीना, गीता, मंजू, अनीता, निर्मला, दुर्गावती आदि ने बताया निर्माणाधीन सीमेंट कंपनी में उनकी जमीन ली गई है। उसके बदले में ठेकेदार की ओर से मुआवजा, मकान बनाने के लिए एक बीघा जमीन, सड़क, बिजली आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली गई थी। मुआवजा तो मिला लेकिन तीन परिवार के लोगों में मात्र छह बिस्वा जमीन मिली। अभी तक शेष जमीन, सड़क, बिजली और उनके नाम की गई जमीन का दाखिल खारिज नहीं कराया गया। चोपन थाना के क्राइम इंस्पेक्टर इरफान खान ने महिलाओं को थाना दिवस पर मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें