फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डांडिया नाइट में खूब थिरकीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। द हैप्पी सोल ग्रुप की ओर से रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित सोन पैलेस में शनिवार की देर रात ग्रैंड डांडिया नाइट का भव्य आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया खेला। महिलाएं फिल्मी गानों की धुन पर थिरकीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीणा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.गीता कुमार व डॉ. प्रियंबदा सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि द हैपी ग्रुप सोल की संस्थापिका सुषमा सिंह एवं संगठन के सदस्यों और पदाधिकारी ने हमारे समाज को दिशा दिखाई। महिलाओं को आगे लाने के लिए अच्छी पहल की है। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आयोजक सुषमा ने आभार प्रकट किया। डांडिया नाइट में डांस के साथ व्यंजनों का भी लोगों ने लुत्फ लिया। कार्यक्रम के अंत में बेस्ट डांस करने वाली जोड़ी को आकर्षक इनाम भी दिया गया। इस मौके पर सारिका सिंह, सुशीला सिंह, मधु मौर्या, रूपा गुप्ता, शशि बाला सिंह, निकिता गुप्ता समेत अन्य महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें