फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) की ओर से रविवार को कोन ब्लाॅक अंतर्गत पिपरखाड़ के टोला परसवार में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इसमें आदिवासी, वनवासी, गिरिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती के मार्ग का अनुसरण करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। बताया कि 28 अक्तूबर को गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। जिला प्रवक्ता संतोष कुमार ने समाज की महिलाओं को रानी दुर्गावती के मार्ग पर चलने की जरूरत बताई। इस दौरान आदिवासी महिला-पुरुष कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। धर्माचार्य लालमणी मरकाम ने गोगो पूजन किया। अध्यक्षता राजाराम पोया और संचालन हीरालाल मरपची ने किया। इस मौके पर रामचंद्र सिंह टेकाम, दयाशंकर कोरचो, देवकुमार आयम, महेश मरकाम, प्रमिला अर्मो, अंजू कोरचो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें