ओबरा नगर स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में शनिवार की देर शाम श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिर समिति से महिला मंडल की महिलाओं ने भक्ति गीत, भजन व सोहर गीत की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
वहीं इस दौरान श्री राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी के नेतृत्व में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से मंदिर को रंग बिरंगे झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का झूला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, जीएन शुक्ला, गिरीश नारायण सिंह, कृष्णानंद वर्मा, सुनीत खत्री, रमेश सिंह यादव, आशीष तिवारी, समीर माली, ऋषभ तिवारी, सचिन मौजूद रहे l