फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पर्यूषण पर्व में सात्विक भोजन का होता है विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित जैन साधना भवन में रविवार को पर्यूषण पर्व की शुरुआत हुई। पर्यूषण पर्व के आठ दिनों में श्रावक कठिन व्रत रखेंगे और भौतिकवादी सुख सुविधाओं से दूरी बनाएंगें।
विज्ञापन

दिल्ली से आए श्रावक स्वध्याय भाई रवि जैन, सुनील जैन पांच कर्तव्यों का पालन करेंगे। वक्ताओं ने बताया कि जैन समाज का पर्यूषण पर्व शुरू हो गया है। यह पर्व आठ दिन तक मनाया जाएगा। जैन विद्वानों का कहना है कि पर्यूषण के दौरान सात्विक भोजन का विशेष महत्व है।
सात्विक भोजन मन के विकारों को दूर करने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाता है। श्वेतांबर जैन समाज के पर्यूषण पर्व दूसरी बार आयोजित हो रहे हैं। इसके पहले अगस्त माह में भी पर्यूषण पर्व हुए थे। संघ के अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि जैन समाज सात्विक भोजन पद्धति अपनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन सूर्यास्त के पहले ही किया जाता है। इस मौके पर धर्मराज जैन, रामेश्वर जैन, संजय जैन, अमित जैन, रोहित जैन, पुनीत जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें