सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेठिगांव निवासी एक महिला की मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की प्रारंभिक वजह घर में मारपीट बताया जा रहा है।
बेठिगांव निवासी चिंता का एकलौता बेटा घर में अक्सर मारपीट करता था। किसी बात को लेकर सोमवार की रात उसका अपनी मां से विवाद हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक मारपीट भी हुई। इस बीच देर रात बसंती 58 की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस से उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां करीब चार घंटे तक चले उपचार के बाद मंगलवार की भोर में बसंती की मौत हो गई। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर लोढ़ी चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।