फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला के दसवां पर नहाते समय तालाब में डूबे जेठ

विज्ञापन
पनारी ग्राम पंचायत के टोला पंचम खाड़ी गांव के बंधी में डूबने से मृतक-  रमेश ( फाइल फोटो ) स्रोत
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला पंचम खाड़ी में शुक्रवार को महिला की मौत के दसवां कार्यक्रम के समय तालाब में नहाते वक्त संबंधित महिला के जेठ सहित दो युवक डूब गए। ग्रामीण दोनों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे। वहां जेठ रमेश कुमार (39) को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन

पंचम खाड़ी निवासी अनीता देवी (31) को दो सितंबर को चारपाई पर सोते समय सर्प ने डस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को गांव के बाहर तालाब पर दसवां कराया जा रहा था। उसके बड़े जेठ रमेश कुमार (39) बाल छिलवाने के बाद तालाब में नहाने उतर गए। पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख परिवार के गोविंद उर्फ सोनू (25) उन्हें बचाने के लिए कूद पड़े। उनको भी डूबता देख ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में चोपन सीएचसी ले जाया गया जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गा। वहीं गोविंद को बचा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के मुताबिक प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें