फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला को रास्ते में रोक कर छेड़खानी, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र में पैदल घर जा रही एक महिला के साथ मनबढ़़ों ने सरेराह छेड़खानी की। चार दिन बाद बृहस्पतिवार की रात पीड़िता चोपन थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि रविवार को वह अपनी मौसेरी बहन के साथ बाजार आई थी। खरीदारी करने के बाद शाम छह बजे मौसेरी बहन और छोटे बच्चे के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में टोला मझौली निवासी जग्गू भारती और सिकंदर भारती ने रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की।
विरोध करने पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। चोपन थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें