फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किशोरी को घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के घघरा बाजार खरीदारी करने गई किशोरी को घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किसी तरह घर पहुंची किशोरी की ज्यादा रक्तस्राव होने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सीएचसी में उसका इलाज कराया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बभनी थाना क्षेत्र की किशोरी बुधवार की शाम को घघरा बाजार खरीदारी करने गई थी। वहां उसकी भेंट राकेश निवासी मुनगाडीह थाना बभनी से हो गई। पूर्व परिचित होने के कारण वह उसे घुमाने के बहाने पास के जंगल में गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी के चीखने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। वहां से वह किसी तरह घर पहुंची। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। रक्तस्राव की स्थिति देख परिवार के लोग उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लेकर पहुंचे। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ तो उसने परिवार के लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पीड़िता की बड़ी मां ने बभनी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने घटनास्थल का मुआयना किया पीड़िता के घर जाकर उससे पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें