फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतप्रेत के चक्कर में महिला को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव में शनिवार को भूत-प्रेत के चक्कर में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। घायलवस्था में महिला को पीएचसी तियरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दी। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के भतीजे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किरहुलिया गांव निवासी तेतरी (45) अपने भाई रामदुलारे मौर्या निवासी बभनगावां के घर गई थी। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे तेतरी गांव में एक व्यक्ति घर जाकर बैठी थी। उसी वक्त काफी दिनों से अंधविश्वास के चक्कर परेशान एक व्यक्ति तेतरी के पास पहुंच कर उस पर भूत करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपी व्यक्ति ने धारदार हथियार से तेतरी के ऊपर हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाद फरार हो गया। आनन-फानन में महिला को सीएचसी तियरा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज करने के बाद उसको बीएचयू, वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घरवाले उसको ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। पन्नूगंज थानाध्यक्ष भूवनेश्वर पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। मृतका के भाई के लड़के अरविंद मौर्य ने आरोपी विजेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें