फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव बरामद, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बर कन्हरा गांव में पत्नी की हत्या करने और उसके बाद शव लेकर फरार होने के मामले में आरोपी पति के खिलाफ शुक्रवार को देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं शनिवार सुबह घोरावल पुलिस ने परसौना के जंगलों में महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लालता प्रसाद की पहली शादी 10 साल पहले नौडिहवा (मध्यप्रदेश) निवासी चंद्रावती पुत्री रामबली से हुई थी। विवाह के बाद संतान न होने पर आरोपी ने पांच साल पहले लाली निवासी मंजू से दूसरा विवाह कर लिया था जिससे तीन साल का एक पुत्र भी है। आरोप है कि पति द्वारा चंद्रावती की बीते 4 मई को हत्या करने के उपरांत शव को घर के भुसौलिये में जमीन में दबा कर भूसे से ढंक दिया। बाद में शव से दुर्गंध आने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी द्वारा शव को ट्रैक्टर द्वारा ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा था तभी गांव के ही एक युवक द्वारा देख लिया गया।
मृतका चंद्रावती के पिता रामबली ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम को उसे बर कन्हरा गांव से किसी व्यक्ति ने मोबाईल फोन पर बताया कि लालता ने उसकी बेटी चंद्रावती की हत्या कर दी है और शव लेकर फरार होने की फिराक में है। घटना की जानकारी मिलते ही वह बर कन्हरा आया तो लालता के घर पर ताला लगा हुआ था और वह मौके से फरार था। इस संबंध में एसएचओ घोरावल बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता रामबली की तहरीर पर शुक्रवार रात आरोपी पति लालता बैसवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपी पति व ट्रैक्टर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें