फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घर में घुस कर एक युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक वादी का कहना है कि पांच मई की रात उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए गांव का रहने वाला एक युवक बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। वह जब घर लौटे तो बेटी ने आप बीती सुनाई। सात मई को पीड़िता के पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता को मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें