फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोलेरो के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा-बीजपुर मार्ग पर बैरागो मोड़ के पास रविवार की देर शाम अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

चरकू (36) अपनी पत्नी मीरा (30) और राजकुमारी (35) पत्नी शिव प्रसाद को लेकर बाजार गए थे। बाजार से बाइक सवार तीनों घर लौट रहे थे। जैसे ही बैरागो मोड़ के पास पहुंचे, इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार राजकुमारी की मौत हो गई। चरकू और उसकी पत्नी मीरा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर उप निरीक्षक वीर बहादुर चौधरी तथा उप निरीक्षक अभयनाथ ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी म्योरपुर भेज दिया। वहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें