फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डब्ल्यूसीएल ने एनसीएल को सात अंकों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल की ककरी कोयला परियोजना में कोल इंडिया अंतर कंपनी कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डब्ल्यूसीएल की टीम ने सात अंकों से एनसीएल को परास्त कर दिया। इसी के साथ खिताब पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह का आयोजन एकलव्य मैदान ककरी में हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कोल इंडिया लिमिटेड की एनसीएल, एमसीएल, ईसीएल, एसईसीएल, सीसीएल, डब्लूसीएल, बीसीसीएल के साथ सिंगरैनी स्थित एससीसीएल की टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 15 मैच खेले गए, जिसमें 112 ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। अंतिम दिन कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों और एससीसीएल के बीच कुल चार मैच खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एनसीएल तथा डब्ल्यूसीएल के बीच खेल गया। इसमें डब्ल्यूसीएल की टीम ने एनसीएल की टीम को सात अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान बेस्ट कैचर शुभम डोंगे (डबल्यूसीएल), बेस्ट रेडर हर्ष शर्मा (एनसीएल), ऑल राउंडर विशाल भोंगड़े (डबल्यूसीएल) बने। इस मौके पर महाप्रबंधक ककरी नलिन कुमार ख़ुल्बे, महाप्रबंधक(कार्मिक) शफ़दर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें