फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बिहार बॉर्डर के पास महिला के साथ दुष्कर्म, थाना विवाद के कारण छह दिन बाद दर्ज हुआ केस

Sat, 09 Mar 2024 04:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: बिहार राज्य के अधौरा थानांतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला बीते दो मार्च को बिहार बॉर्डर से लगती मांची थाना क्षेत्र के बाकी गांव में अपनी बकरियां चराने गई थी। महिला को अकेले देखकर अधौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे जंगल में ले जाकर शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के खलियारी-बिहार बॉर्डर से सटे मांची थानांतर्गत बाकी गांव स्थित कर्मनाशा नदी के पास में बकरी चला रही महिला को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना दो मार्च की बताई जा रही है। बिहार की अधौरा थाने की पुलिस के कार्रवाई से मना करने पर पीड़िता ने सोनभद्र के मांची थाना में तहरीर दी। बीते शुक्रवार को मामला दर्ज करते हुए मांची थाना की पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


मांची थाना प्रभारी रामदरस के मुताबिक, बिहार राज्य के अधौरा थानांतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला बीते दो मार्च को बिहार बॉर्डर से लगती मांची थाना क्षेत्र के बाकी गांव में अपनी बकरियां चराने गई थी। महिला को अकेले देखकर अधौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे जंगल में ले जाकर शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) किया।

घर पहुंची महिला ने आपबीती घरवालों को बताई तो परिवार के लोगों ने घटना की शिकायत करने बिहार राज्य के अधौरा थाना में गए। वहां कि पुलिस ने घटनास्थल क्षेत्र के नजदीकी पुलिस के पास भेज दिया। घरवालों के साथ पीड़िता शुक्रवार को मांची थाना में पहुंचकर घटना की 
विज्ञापन


लिखित तहरीर दी। महिला की तहरीर के आधार पर मांची थाने की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा एवं एसीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी रामदरस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें