आरोपी का कहना था कि अभी पिता के मौत को भूला नहीं पाया था कि मां की तबीयत खराब हो गई। जब मेरे परिवार पर आफत आती तो मेरी मां ठहाके लगाती थी। मुझसे यह देखा नहीं गया और अपनी बड़ी मां की हत्या कर दिया। बसंती देवी अपने पति से अलग रहती थी। पुलिस को रात में करीब पौने नौ बजे मृतका के पति रनशाय ने सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।