फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मायके में महिला फंदे पर लटकी, मौत

विज्ञापन
श​क्तिनगर क्षेत्र की मृतका- गुंजन देवी (फाइल फोटो)।स्रोत परिजन
विज्ञापन
शक्तिनगर। पीडब्ल्यूडी मोड के पास मायके में दो बेटियों के साथ रह रही महिला ने मंगलवार को सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता कैलाश गुप्ता शक्तिनगर के पीडब्ल्यूडी मोड़ पर होटल चलाते हैं। मऊ जिले के रहने वाले कैलाश ने करीब 15 साल पहले बेटी गुंजन (38) की शादी मऊ में की थी। दो बेटियों के जन्म के बाद पति से अनबन होने के कारण गुंजन शक्तिनगर आ गई थी। मंगलवार को सुबह वह कमरे में दुपट्टे का फंदे बनाकर लटक गई। कुछ देर बाद पहुंचीं बेटियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से अंदर देखा तो बेटियां बिलखने लगी। थाना प्रभारी रामदरश राम ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें