उसी समय पास से गुजरने वाले लोगों ने झांका तो उसमें महिला और दो बच्चे थे। रस्सी के सहारे सूरसती को बाहर निकाला गया फिर दोनों बच्चों को भी निकाला गया लेकिन तब तक आशीष और अजंलि की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय ने बताया कि महिला कुएं में क्यों कूदी, इसकी जांच की जा रही है।