फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में करंट उतरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कमोजी गांव में बृहस्पतिवार की शाम एक पेड़ में करंट उतरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम दुलरावती पत्नी स्व. अनंत बिंद अपने घर के समीप स्थित पेड़ के पास खड़ी थी। उसी समय पेड़ के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों का करंट पेड़ में उतर गया। महिला उसकी चपट में आ गई। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोग महिला को करंट से छुड़ाकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें