किसान सम्मान निधि के तहत आधार लिंक न करा सके किसानों को एक और मौका देते हुए शासन ने अब अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस तिथि तक जिन किसानों के ई-केवासी पूरा नहीं होगा, उन्हें अपात्र मानते हुए योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने किसानों को खेतीबारी करने के दौरान बीज और उर्वरक आदि क्रय करने में आने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। इसके तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपये उनके खाते में तीनों किश्तों में भेजने का प्राविधान है। सरकार ने योजना के तहत चयनित किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके बावजूद अभी तक जिले में हजारों किसानों ने नहीं कराया है। हालांकि सरकार ने ई-केवाईसी कराने की समयसीमा को बढ़ाते हुए 31 जुलाई कर दिया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को वर्ष भर में दो-दो हजार रुपये तीन किस्तों में दी जाती है। इस योजना के तहत जिले में करीब दो लाख तीन हजार किसानों का पंजीकरण हुआ है इसमें 1.96 हजार किसानों के बैंक खाते में सम्मान निधि की धनराशि जा रही है। उन्होंने बताया कि जो किसान ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं, वे 31 जुलाई तक ई-केवाईसी जरूर करा लें। अन्यथा सम्मान निधि की किस्तें नहीं मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि भी तक करीब 63 प्रतिशत किसानों ने ही ई-केवाईसी कराया है, जबकि सरकार ने सम्मान निधि पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है।