फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला को ट्रेलर ने कुचला... सड़क पर चिपक गए शरीर के चिथड़े, हाइवे पर लगा भीषण जाम; पहुंची पुलिस

Sun, 20 Apr 2025 01:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Road Accident in Sonbhadra: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया गया। इससे पहले पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की माैत की सूचना परिजनों को भी दी गई।
विज्ञापन
इसी ट्रेलर से हुई थी महिला की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: सोनभद्र के वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बीती रात दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डिबुलगंज स्थित दुर्गा मंदिर के सामने पैदल चल रही महिला को पीछे से आ रही कोयला लदी ट्रेलर ने कुचल दिया था।

विज्ञापन




हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने नाराजगी जताते हुए जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्तपरता दिखाते हुए लोगों को सड़क से हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


मृतका की पहचान अनपरा थाना क्षेत्र के पश्चिमी परासी निवासी ज्योति (34) पत्नी संतोष भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर वह डिबुलगंज स्थित अपनी बहन के घर पैदल जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान दुर्गा मंदिर के पास पीछे से आ रही कोयला लदी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। ट्रेलर महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रेलर को हाईवे से हटवाया और जाम खुलवाया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें