ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने मंगलवार की रात घर के आंगन में बने ग्रिल में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। एक माह के बच्चे की मौत के बाद वह अवसाद में थी।
सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। रंजना यादव (21) पत्नी रमेश यादव बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास रहती थी।
करीब एक माह पूर्व रंजना के एक माह के बच्चे की मौत हो गई थी। जिससे दिन भर रोती बिलखती रहती थी। बच्चे की मौत के बाद विवाहिता अवसाद में चली गई थी। इसी वजह से वह मंगलवार की रात में घर के आंगन में फंदा लगा ली।
मृतका के मायके रॉबर्ट्सगंज के मदारे गांव में लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।