फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक समेत छह स्वास्थ्य कर्मियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी, म्योरपुर और गुरमुरा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गुरमुरा व बभनी में चिकित्सक समेत छह स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले सीएमओ गुरमुरा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां पर एएनएम किरण व संगीता अनुपस्थित मिलीं। इनका वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ ने दिया। दो दिन के अंदर सभी का स्पष्टीकरण मांगा। अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई न होने पर संबंधितों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार किया जाए। इसके बाद सीएचसी बभनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान यहां डॉ. एसके वर्मा, फार्मासिस्ट गुलाब चंद्र यादव, भारत हेल्थ सुपरवाइजर राजीव सेंगर समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिलने सभी का वेतन रोकने का निर्देश सीएमओ ने दिया।
बभनी सीएचसी के इमरजेंसी कक्ष की दुर्दशा देखकर उन्होंने बेहतर सुधार के लिए पत्रावली भेजने को कहा। कहा कि इमरजेंसी कक्ष के सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। तत्पश्चात सीएमओ म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। साफ-सफाई भी बेहतर मिली। निरीक्षण के दौरान डॉ. डीके चतुर्वेदी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. राजन सिंह, पीके सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें