फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए करेंगे आंदोलन

Fri, 22 Jan 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को बभनी विद्युत सब स्टेशन के समक्ष बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिनों से नधिरा और बभनी सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठप है। बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, नतीजन दर्जनों गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। कहा कि अगर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिनों से आसनडीह, बचरा, बभनी, चौना, बैना, कोंगा, धनवार, पोखरा, चपकी, असनहर, संवरा, डूभा सहित कई गांवों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। सूचना के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण पदमाकर पांडेय, संतोष और  विनोद ने कहा कि ठंड के मौसम में बिजली न होने से लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञानेश्वर कुशवाहा, अनिल और राजू का कहना है कि अगर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन करने वालों में हिटलर, शीत कुमार, बसंत, हंसलाल, बन्टु कुशवाहा, कन्हैया, मोहन, विनोद आदि शामिल रहे। जेई सतीश सिंह का कहना है कि मेन लाईन में खराबी की वजह से बिजली बाधित रही। काम चल रहा है शीघ्र ही बिजली बहाल हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें