फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोन पंप नहर में छेद बह रहा पानी

Fri, 22 Jan 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत से बाजार से करीब चार किमी दूरी पर स्थित सोन पंप कैनाल नहर में छेद हो जाने होने से पानी का रिसाव तेजी से हो रहा है। अगर विभाग इस समस्या पर सक्रिय नहीं हुआ तो निश्चित तौर से किसानों के खेतों की सिंचाई का कार्य प्रभावित होगा। फिलहाल कैनाल में लगे छह में से चार पंप काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


रवि की फसल की सिंचाई के लिए किसानों की मांग पर पिछले चार दिनों से सोन पंप कैनाल के छह पंपों में से चार से पानी की आपूर्ति की जा रही है। चुर्क से करीब चार किलोमीटर दूरी पर सोन पंप कैनाल का चतुर्थ चरण पंप स्थापित है। पंप से मात्र तीन सौ मीटर दूरी पर नहर में बड़ा सा छेद हो गया है। इसका परिणाम है कि जितना पानी किसानों के खेतों के लिए नहीं जा रहा, उससे अधिक पानी इस होल के रास्ते अनायास बह रहा है। किसानों ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। लेकिन उनके कानों पर जूं तक नही रेंगी। जबकि अधिकारियों को इस छेद की जानकारी पूर्व में ही हो चुकी थी। लेकिन लापरवाह अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दिए।

 इस संबंध में ओबरा बांध प्रखंड के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने नहर में छेद होने की पुष्टि की। कहा कि जानकारी देर से हुई, मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। नहर से पानी को किसी भी सूरत में बरबाद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें