करमा। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव बृहस्पतिवार को सोनभद्र पहुंचे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उसे सदन में उठाने का आश्वासन दिया। शिक्षक संगठनों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पांपी में पौधरोपण करते हुए एमएलसी ने कहा कि मानव जाति के अस्तित्व के लिए वृक्ष आवश्यक है। इसके पहले शिक्षक एमएलसी का शिक्षकों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया। मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा, बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह, डाॅ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय डिलाही के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए किसी पार्टी या संगठन की आवश्यकता नहीं है। हमारे लिए हर व्यक्ति सम्मानित है। इस माैके पर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रबोध कुमार सिंह, काशी प्रसाद मौर्य, बुद्धिनाथ यादव, सतीश कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, वीरेंद्र बहादुर यादव, नंदलाल यादव, बृजेश सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।