फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: मां सोचती रही बच्चे खेल रहे, घंटों बाद तालाब में मिले शव, सदमे में परिजन

Sun, 15 Oct 2023 08:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के जुगैल गांव के टोला बुट्टी में दो बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गई। घर के बाहर बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए छोटा तालाब बनाया गया था। इसमें महज तीन फीट ही पानी है। किसी को जरा भी आशंका नहीं थी कि यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित होगा।
विज्ञापन
पानी में डूबने से मौत (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के जुगैल गांव के टोला बुट्टी में दो बच्चों की मौत के बाद रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। पुरुष सदस्य बच्चों के पोस्टमार्टम और फिर अंतिम संस्कार में गए थे तो घर पर मौजूद महिलाएं मासूमों की शरारतों को याद कर शोक में डूबी थीं। उनकी आंखों के सामने बार-बार बच्चों के चेहरे आ रहे थे। उनका नाम पुकारते हुए वह बिलख उठती थीं।

विज्ञापन


शनिवार को घर के बाहर खेलने के दौरान टोला बुट्टी निवासी पतिराज का पुत्र गांधी (3) और अरविंद का पुत्र रंगीला (4) घर के पास स्थित तालाब में डूब गए थे। घंटों बाद उनका शव बरामद हुआ था। दो बच्चों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। परिजनों के मुताबिक, घर के बाहर बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए छोटा तालाब बनाया गया था।

तालाब में महज तीन फिट ही पानी

तालाब महज तीन फीट ही पानी है। किसी को जरा भी आशंका नहीं थी कि यह बच्चों के लिए जानलेवा साबित होगा। परिजनों ने बताया कि रंगीला और गांधी जब घर के बाहर खेल रहे थे तो उनकी माताएं घर के अंदर अपने काम निपटा रही थीं, जबकि पिता मजदूरी करने गए थे। काफी देर बाद जब बाहर से बच्चों की कोई हलचल नहीं समझ में आई तो मां व अन्य परिजन उन्हें ढूंढने लगे।

काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो चिंता बढ़ने लगी थी। बाद में तीस मीटर दूर तालाब में दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। इसके बाद से ही रंगीला की मां बालकुमारी सदमे में है तो गांधी की मां पानमति भी सुध-बुध खो चुकी हैं। दोनों बार-बार अपने बच्चों का नाम पुकारते हुए बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन

परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने में जुटे रहे। रंगीला दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दो वर्ष तो एक बड़ी बहन छह वर्ष की है। वहीं गांधी को भी एक दो साल की बहन है। रविवार को दोनाें बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें