फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी की पिटाई कर घर से निकाला, पति समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर दूसरे धर्म की महिला से शादी करने के लिए अपने साथ हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज कराया है। पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोलिनडूबा गांव निवासी रुखसाना ने विंढमगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति बेलाल अहमद उसके होते हुए दूसरे धर्म की एक अन्य महिला के साथ शादी करना चाहता हैं। इसे लेकर आए दिन घर में विवाद होता है। बुधवार की शाम उसका शौहर बेलाल, देवर- हेलाल अहमद, ससुर रफीक और सास तैयबा खातून ने उसे लाठी डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप में शौहर, देवर, सास और ससुर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें