फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शराब के लिए पैसा नहीं मिला तो, लाठी से पीटकर पत्नी की ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में शुक्रवार की रात शराब पीने के लिए पैसे न मिलने से पति हैवान बन बैठा। लाठी-डंडे से पीटकर पत्नी की जान ले ली। उसने कुल्हाड़ी से भी कई वार किए। बीच-बचाव में आई बेटी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पटवध गांव में पंचमुखी मंदिर के पास कौलेश्वर चेरो अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी महराजी (32) लकड़ी बेचकर घर लौटी तो कौलेश्वर उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। महाराजी ने इंकार किया तो उसकी पिटाई करने लगा। इसके बाद वह रुपये छीनकर चला गया। रात करीब दस बजे वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो फिर पत्नी को पीटने लगा। घर में मौजूद 13 वर्षीय बेटी अपनी मां को बचाने आई ताे कौलेश्वर ने उसकी भी पिटाई की। इसके बाद वह घर के बाहर चली गई। देर रात लाठी-डंडे से पीटकर पति ने महराजी की जान ले ली। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि नशे में धुत पति ने लाठी-डंडे से पीटकर महिला की जान ली है। उसके पैर पर कुल्हाड़ी से भी वार किए जाने के निशान मिले हैं। आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है। महिला के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एएसपी कालू सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें