फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहिए जाम, तेज धुआं उठने से सहमे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से चोपन आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस के इंजन के पास से मंगलवार को धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और बाहर निकल गए। रेल अधिकारियों के मुताबिक ब्रेक जाम होने से धुआं निकला था। तकनीकी खराबी दूर कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। 30 मिनट तक तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन

15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस लखनऊ से चोपन आ रही थी। मंगलवार को दोपहर में उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जैसे ही ट्रेन करमा थाना क्षेत्र के डिलाही गांव के पास पहुंची, उसके पहिए से धुआं उठने लगा।
ट्रेन में सवार प्रयागराज स्नान कर लौट रहे यात्रियों ने धुआं उठता देख चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और तुरंत ड्राइवर व गार्ड को सूचना दी। कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर अन्य साधनों से अपने घर की ओर रवाना हुए। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने जांच की तो पाया कि ब्रेक जाम होने के कारण पहिए से धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन

कर्मचारियों की तत्परता से जाम छुड़ाया गया, जिसके बाद ट्रेन धीरे-धीरे केकराही स्टेशन की ओर रवाना हो गई। स्टेशन अधीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि ब्रेक और पहिए दोनों लोहे के बने होते हैं। यह कभी-कभी चिपक जाते हैं, जिससे इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है और ट्रेन अपने गंतव्य की ओर सुरक्षित रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें