फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में शनिवार को दोपहर में झमाझम हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं तेज बारिश ने नगर में साफ-सफाई की पोल खोल कर रख दी। नालियां ओवरफ्लो करने से जहां सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया वहीं लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। उमस के आगे कूलर, पंखा भी बेअसर हो गया था। शनिवार को भी सुबह भी तेज धूप निकला। दोपहर करीब 12 बजे से आसमान में बादल छाने लगे। करीब डेढ़ बजे आंधी के साथ बारिश होने लगी। करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सफाई न होने से जाम नालियां ओवरफ्लो करने लगीं। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कतें हुई। राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी के सामने, इमरती कालोनी के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर, धर्मशाला चौक के पास, नई बस्ती, आंबेडकर नगर सहित अन्य स्थानों पर जलजमाव से लोगों को आवागमन करने में काफी फजीहत हुई। ग्रामीण इलाकों में भी चौतरफा बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। किसान धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं क्रय केंद्रों पर गेहूं तौल कराने पहुंचे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें