फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सावन बीतते ही बदला मौसम, तीन दिन में चार डिग्री चढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सावन बीतते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को दिनभर तेज धप रही, जिससे तापमान के साथ उमस भी बढ़ गई। गर्मी से लोग परेशान नजर आए। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सावन की शुरुआत इस बार अच्छी बारिश के साथ हुई थी। पूरे सावन रिमझिम बारिश की झड़ी लगी रही। इसके चलते जिले के बांध-बंधियां, तालाब व अन्य जलाशय पानी से भर गए हैं। बांधों के गेट खोलकर लगातार पानी निकाला जाता रहा। सावन के अंतिम दिन भी कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। रविवार को मौसम बदला रहा। सुबह से ही धूप खिली। दोपहर में धूप की तपिश बढ़ने से लोग उमस से बेचैन नजर आए। इसका असर तापमान पर भी देखा गया। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को तापमान 28.6 डिग्री था, जो रविवार को 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
पिछले चार दिनों का तापमान::
तारीख : अधिकतम: न्यूनतम
10 अगस्त: 32.8: 24.8
09 अगस्त: 31.2: 24.5
08 अगस्त: 28.6: 24.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें