फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छपका से लोढ़ी तक 42 खंभों की लाइट बंद, हाईवे पर रहता है अंधेरा

विज्ञापन
श​क्तिनगर वाराणसी राजमार्ग ​स्थित छपका के समीप रोड लाइट खराब होने से पसरा अधेरा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका की ओर से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर नगरीय सीमा में लगवाए गए स्ट्रीट लाइट बंद हैं। छपका से लोढ़ी तक करीब 42 खंभों पर लगे 84 से अधिक लाइट नहीं जल रहे। वाहनों को अंधेरे में गुजरना पड़ रहा है। जिम्मेदारों का इस पर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

अंधेरे के चलते हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए करीब दो साल पहले नगर पालिका ने हाईवे पर पथ प्रकाश के लिए लाइट लगवाई थी। अलग-अलग ब्लॉक में बिच्छी गांव के पास नगर की सीमा से लोढ़ी तक डिवाइडर के मध्य में तिरंगा लाइट लगाई गई है। लगने के बाद से लाइट के आए दिन खराब होने की शिकायत लगातार बनी हुई है। पिछले दो दिनों से छपका में चुर्क मोड़ के आगे से लोढ़ी में जिला अस्पताल के गेट तक करीब 42 खंभों की लाइट बंद पड़ी है। इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। उन्हें अंधेरे में ही आवागमन करना पड़ रहा है।
-
वर्जन...
हाईवे पर लगी लाइट के बंद होने की जानकारी नहीं है। संभव है कि कोई तकनीकी फाल्ट हुआ हो। टीम भेजकर इसकी मरम्मत कराई जाएगी। अन्य क्षेत्रों में लगी सभी लाइट जल रही हैं। -रामविलास गुप्ता, प्रकाश प्रभारी, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें