हाइडिल आफिस के पास गुरुवार को जन समस्या निवारण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या को लेकर हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व कर रहे मंच के संयोजक माधव सिंह यादव ने कहा कि नगर में पानी के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल बीस वार्डों में से 12 वार्डों में ओबरा तापीय परियोजना द्वारा पानी सप्लाई दी जाती है। आठ वार्डों में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी स्थानीय नगर पंचायत की है। कहा कि नगर में बिना मानक पूरा किए अनेकों स्थानों पर पानी टंकी का निर्माण कराया गया जो इस भीषण गर्मी में पानी के अभाव में सूखी पड़ी हैं। जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर पंचायत ओबरा द्वारा पानी के मद में किए जाने वाले खर्च की जांच की जाए। प्रदर्शन में संदीप सिंह, अजय यादव, विकास सिंह चीकू, राकेश सोनी, आकाश, कमल वर्मा, ओम प्रकाश, बृजेश कुमार, सतेंद्र यादव शामिल रहे।