111वां श्री मारूति महायज्ञ गुरुवार से राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में शुरू हो गया। सुबह गाजे बाजे के बीच 108 कलश के साथ यात्रा निकली। इस दौरान पवन पुत्र हनुमान के जयकारे लगे। शाम से यज्ञ प्रारंभ हो गया। बाल योगी का प्रवचन सुन श्रद्धाल भक्तिभाव में डूब गए। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
श्री मारूति महायज्ञ की तैयारी गुरुवार को पूर्ण करने के बाद राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान से कलश यात्रा निकली। 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर मैदान से निकलीं। इस दौरान गाजे-बाजे के बीच पवन पुत्र के जयकारे भी लगाए गए। जिस ओर से यात्रा निकली माहौल भक्तिमय हो गया। रास्ते में लोग यात्रा से जुड़ते गए जिससे भारी भीड़ हो गई।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर यात्रा फिर रामलीला मैदान में पहुंची जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। इस दौरान पांच यजमान और 11 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद शाम को बालयोगी श्री जगदीश दास ही महाराज ने प्रवचन शुरू किया।
इस मौके पर जगदीश मिश्रा, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी बब्बू, कमलाकांत पांडेय, चंद्रकांत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, गोपाल स्वरूप पाठक, संदीप सिंह चंदेल, गिरीश पांडेय, संतोष चंदेल, किरन गिरि, पूजा द्विवेदी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।