सोनभद्र में एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित कालोनी में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बदहाल है। सोमवार को परियोजना कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात से ही आपूर्ति प्रभावित है। कुछ हिस्सों में लो प्रेशर व स्थानीय बोरिंग से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लेकिन, ज्यादातर कालोनी में पेयजल बाधित है। इस वजह से लोगों को जरूरी कार्य के लिए भी पानी नहीं मिलने से आक्रोश है। सोमवार को चौथे दिन भी रुक रुक कर पानी आ रहा था। किसी तरह पेयजल आपूर्ति के नाम पर कोरमपूर्ति की गई। इसके चलते एलसीएच, ए टाइप, बी टाइप, एम टाइप, गुरुद्वारा, पोस्ट ऑफिस, बैरक, बैंक, हॉस्पिटल, शॉपिंग सेंटर सहित पूरे कालोनी में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति बदहाल है। बोरिंग से पेयजल सप्लाई करने का प्रयास किया जा रहा है।