फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनी-म्योरपुर में पानी संकट गहराया

Mon, 04 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बभनी और म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया है। तालाब, कुआं, नदी-नाले सूख गए हैं, जबकि हैंडपंपों ने भी जवाब दे दिया है। इसकी वजह से आम जनमानस के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से टैंकर से पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बभनी ब्लॉक बभनी, जौराही, तालेनाग, असनहर, घघरी, सहगौड़ा, देवनाटोला, चकपानी, रंपाकूदर, राजा सरई आदि गांवों के लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों शीत कुमार, संतोष, गुलाब, रणबहादुर सिंह, विनोद कुमार, सुनील, गजानंद, बाबूलाल, अनिल का कहना है कि क्षेत्र की पांगन नदी, संवरा नदी, कनवा नदी, बड़होर नदी सूखने के कगार पर है।

इसकी वजह से पशु-पक्षियों के समक्ष भी पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। बभनी मोड़ पर सात हैंडपंप लगे हैं, लेकिन एक मात्र शिव मंदिर परिसर में लगा हैंडपंप पानी दे रहा है। ग्रामीणों ने रिबोर कराए जाने के साथ ही टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। उधर म्योरपुर ब्लॉक के सागोबांध गांव में मनरेगा से सुलवनिया नाला पर बने दो चेकडैम सूख गए हैं।  ग्रामीणों संतोष कुमार, जयशंकर, वासदेव, रामलाल, विजय, कमलेश, सोनू, जगदीश, संजय, राकेश ने जिला प्रशासन से हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें