फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पशुपालक की हत्या करने वाला वाचर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शुक्रवार को पशु चराने के विवाद में पशुपालक की हत्या करने वाले आरोपी वन वाचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शाहगंज क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी बनवारी पाल (55) रोज की तरह महुअरिया डाक बंगले से सटे हदहदवा की पहाड़ी के पास अपने भैंसों को लेकर चारा पानी दे रहा था। इसी दौरान वन विभाग का चौकीदार सुक्खन बैगा वहां पहुंचा। वन क्षेत्र में पशु चराने को लेकर उसका बनवारी पाल से विवाद हुआ। दोनों मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी विवाद में सुक्खन ने तीर से हमला कर दिया। सीने में जहरीली तीर लगने से बनवारी पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

मारपीट में सुक्खन को भी गंभीर चोट आई। सूचना पर पुलिस ने सुक्खन को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बनवारी के बेटे जयप्रकाश पाल की तहरीर पर केस दर्ज किया था। चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने आरोपी वन वाचर को शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया गया। थानाध्यक्ष वंदना सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें