फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो मकानों की दीवार गिरी, रहवासियों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल दुद्धीचुआ व जयंत कोयला खदानों के नजदीक शुक्रवार की रात दो जगहों पर घरों की दीवार गिरने से लोग दहशत में आ गए। रहवासियों का आरोप है कि खदानों में ब्लास्टिंग से कमजोर हुए घरों व दीवारों को बारिश से खतरा पैदा हो गया है। दोनों घटनाएं सीमा से लगे मध्यप्रदेश के सिंगरौली (मोरवा) क्षेत्र में हुई। यह वही इलाका है जहां यूपी व एमपी में स्थित खदानें रहवासी क्षेत्र के मुहाने पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

मोरवा थाना क्षेत्र के भगत सिंह कॉलोनी में मनमोहन शर्मा के मकान का एक हिस्सा बरसात के पानी में गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई नहीं था। बताया जाता है कि मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में मनमोहन शर्मा के भाई विपिन शर्मा रहते हैं लेकिन घटना के वक्त विपिन नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गए थे। सुबह करीब 4.30 बजे जब यह घटना हुई तो उनके परिजनों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो घर के एक हिस्से की दीवार पूरी तरह धराशायी हो गई थी। इस कारण पीछे की दीवार समेत एक कमरे में रखा टीवी, कंप्यूटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं दूसरी ओर बूढ़ी माई रोड के आगे चौराहा के पास भी एक बैगा परिवार का कच्चा खपरैल मकान ढह गया है। बताया गया है कि इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर इस तरह हो रहे संपत्तियों के नुकसान से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें