फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता : धनावल ने खाख को हराकर जीता कप

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में रविवार रात धनावल गांव के खेल मैदान पर वॉलीबाल बजरंग कप 2021 प्रतियोगिता हुई। स्पर्धा में अहरौरा, गुरेठ, अनपरा, वाराणसी, भदोही, कोहरथा, धनावल, खाख कन्हरा, एलाही, दीवा, पिपरवार, डोरिहार समेत दो दर्जन टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में धनावल की टीम ने खाख को हराकर बजरंग कप 2021 अपने नाम किया। कर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रथम सेमीफाइनल मैच में खाख की टीम ने भदोही को हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अनपरा को हराकर धनावल की टीम विजयी रही। फाइनल मैच के जोरदार मुकाबले में धनावल की टीम ने लगातार दो सेटों में खाख की टीम को 26-24 और 25-22 से पराजित कर बजरंग कप पर अपना कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि सुनील पांडेय व विशिष्ट अतिथि डॉ. एचपी सिंह व धीरज चौबे ने विजेता टीम धनावल को ट्रॉफी व 7500 रुपये नगद पुरस्कार से नवाजा। वहीं टीम खाख को उपविजेता की ट्राफी व 6100 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। कमेंटेटर रामानंद पांडेय, जितेंद्र कुमार व अशोक सन्यासी रहे। वहीं स्कोरर की भूमिका में पिंटू व संतोष पांडेय रहे जबकि रेफरी की जिम्मेदारी प्रवीण सिंह, नंदकिशोर भारती, श्रीपति त्रिपाठी, हरिश्चंद्र शर्मा व राम अवतार ने अदा की। अध्यक्षता पंकज शास्त्री ने की। विजय लाल यादव व दीपक शर्मा ने आभार जताया। प्रभानंद, रविंद्र दुबे, विजयानंद, पन्नालाल, बृजेश, राजकुमार कुमार, संदीप पांडेय, शुभम, शिवम, श्याम लाल, लक्ष्मी कांत झा, श्रवण सिंह, सियाराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें